The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्री उमेश पटेल 18 नवम्बर को बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगें

Spread the love

रायपुर। उच्च शिक्षा एवं बलौदाबाजार जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल 18 नवम्बर को बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगें। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार पटेल नंदेली जिला रायगढ़ से सुबह 11 बजे रवाना होंगें। वे डभरा एवं शिवरीनारायण से होते हुए अपरान्ह 2 बजे बलौदाबाजार पहुंचेंगे। वे अपरान्ह 2 बजे यहां जिला अस्पताल में निर्मित ‘हमर लैब’ का शुभारंभ करेंगे। मंत्री पटेल अपरान्ह 2.30 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेगें। वे अपरान्ह 3 बजे अम्बेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगें और शाम 4.30 बजे ग्राम लटुवा में आयोजित आमसभा में सम्मिलित होंगे। मंत्री पटेल शाम 5.30 बजे सड़क मार्ग से होते हुए राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *