The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हाथियों के दल ने एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट,कई टुकड़ों में मिला शव

Spread the love

सूरजपुर। जिले में हाथियों का आतंक जारी है। आज 40 हाथियों के दल ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। हाथियों की आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृत व्यक्ति का शव कई टुकड़ों में मिला है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सोनगरा इलाके में पिछले कई दिनों से 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। 17 नवंबर की सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर मृत पड़े व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने स्थानीय भठगांव पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *