शौच के लिए गई महिला की सड़क किनारे मिली लाश,गांव में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

गरियाबंद। गरियाबंद थाना राजिम के अंतर्गत ग्राम जेन्जरा में सड़क किनारे एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। महिला जेन्जरा गाँव की ही बतायी जा रही है। जो सुबह शौच के लिए निकली हुई थी, मगर जब बहुत देर तक घर नही लौटी तो मृतक महिला के पति ने घर के आस पास महिला की खोज करने लगा इसी दौरान नहर में महिला की लाश मिली मृतक महिला की चूड़ियां भी टूटी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही राजिम थाना पुलिस मौके पर पहुँची हुई है, और घटनास्थल की बारीकी से जांच में जुट गई है। डॉग स्क्वाड भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। वहिं इस घटना के बाद से गाँव मे सनसनी फैली हुई है। मृतक महिला का नाम लोमेश्वरी साहू तकरीबन 30 वर्ष पति उमेन्द्र साहू जेन्जरा बताया जा रहा है। बहरहाल महिला की मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। राजिम पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.