The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत,दो की हालत गंभीर,चालक गिरफ्तार

Spread the love

जांजगीर । जांजगीर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 17 साल के लड़के की मौत हो गई। जबकि एक नाबालिग और एक युवक घायल हो गए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से नाबालिग की हालत गंभीर है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया था। हादसा जांजगीर थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नैला चौकी क्षेत्र के सिवनी गांव में पेंटिंग का काम करने वाले दुलाराम बरेठ 17 वर्ष पुत्र संतोष बरेठ, अपने दो साथियों रतन कंवर 17 वर्ष पुत्र मानसिंह कंवर और देवनारायण कंवर 25 वर्ष पुत्र धन सिंह कंवर के साथ खरताल गांव पेंटिग का काम करने जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और दुलराम उसे चला रहा था। अभी वे सुकली और पचेड़ा गांव के बीच पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गए।
हादसे में दुलाराम बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रतन कंवर और देव नारायण घायल हो गए। रतन कंवर की हालत गंभीर है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच में पता चला कि ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था, जिससे ट्राली पलट गई। इसके चलते ट्रैक्टर सड़क से नीचे खेत में उतर गया। पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी ट्रैक्टर चालक जय सिंह गोड़ को हिरासत में ले लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor