The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जादू-टोने के शक में नाबालिग ने कर दी ग्रामीण की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सुकमा । सुकमा जिले के गादीरास थाने से 3 किमी की दूरी पर ओईरास में 19 नवंबर को एक नाबालिग ने जादू-टोने के शक में ग्रामीण की हत्या कर दी। परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गादीरास थाना प्रभारी रितेश यादव ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौंपा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही हत्या में उपयोग किया गया हंसिया भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी के जीजा को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ओईरास गांव में जात्रा के दौरान गांव के बाबूलाल ने मड़कामी हूंगा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके जादू टोने से हमारे बच्चे हमेशा बीमार रहते हैं। पूरा परिवार परेशान रहता है। उसी समय बाबूलाल का नाबालिग साला दोनों की बातों को सुन रहा था। नाराज साले ने जीजा और बहन की परेशानी को देखते हुए हूंगा को जान से मारने की योजना बनाई और इस काम को अंजाम भी दे दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor