The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सड़क हादसे में घायल युवती ने दम तोड़ा, मर्ग कायम, बाइक चालक की तलाश जारी….

Spread the love


”बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर निवासी युवती सेजल राखोडें की सड़क दुर्घटना मैं मौत हो गई है। शनिवार की देर रात पंडित रविशंकर शुक्ला नगर की और से तेज रफ्तार से आ रही पल्सर बाईक वाहन क्रमांक CG 12 BE 8649 के चालक नशे मे धुत होकर बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार युवती वाहन क्रमांक CG 12 AN 7949 को ठोकर मार दी। वही पल्सर बाइक चालक युवक मौके से फरार हो गया। बाईक मे पीछे बैठे एक युवक को स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया ।जिसके बाद लोगो की मदद से युवती को एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान घायल युवती ने देर रात दम तोड़ दिया ।
बाइक चालक युवक की तलाश जारी है।

”संजचौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *