The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जशपुर। जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया 24 नवंबर की सुबह कमतरा की रहने वाली एक युवती ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जब घटना की जाँच शुरू की तो पता चला कि 24 नवंबर की सुबह कोतबा (डोंगा दरहा)निवासी प्रदीप खलखो और भण्डरी निवासी जॉनसन खेस मृतिका के घर गए थे। मृतिका और आरोपियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियो ने मृतिका को आत्महत्या के लिए उकसाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद जब विवाद शांत हुआ और आरोपी मृतिका के घर से चले गए तो उनके जाने के थोड़ी देर बाद मृतिका फांसी के फंदे पर झूल गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *