The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सांसद रामविचार नेताम के सरकारी आवास से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


अंबिकापुर। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के शासकीय आवास पर शातिर चोरों ने धावा बोलकर सोना चांदी के जेवरात सहित 5 लाख रुपए का सामान ले उड़े।
18 मार्च की दरमियानी रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय सुरक्षा गार्ड शासकीय आवास से सटे गार्ड रूम में सो रहे थे। जानकारी के मुताबिक गांधी नगर क्षेत्र में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का सरकारी बंगला है। वह इन दिनों बाहर गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि होली की देर रात बंगले का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी तीन अलमारियों का लॉक तोड़ वहां से, हीरे की दो अंगूठियां, सोने की दो अंगूठियां, सोने की चेन और 50 हजार रुपए चोरी किए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने इसे 5 लाख की चोरी बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि डेढ़ लाख की चोरी हुई है, लेकिन अभी चोरी गए सामान की लिस्ट नहीं मिली है।

”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor