The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बीते 02 दिनों में अवैध शराब कोचियों पर अंबागढ चौकी पुलिस की तूफानी कार्यवाही

Spread the love


राजनांदगांव । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देश में होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े ने अवैध शराब कोचियों, जुआरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर बीते 2 दिनों में आबकारी एक्ट के तहत निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े ने 06 प्रकरण में 33 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 6300 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 450 रूपये, देशी/विदेशी 32.580 लीटर किमती 17347 रूपये शराब बिक्री रकम 3300 रूपये कुल 27397 रूपये जप्त किया गया। जिसमें धारा 34(2) आबकारी एक्ट के 04, धारा 34(ए) आबकारी एक्ट इसी प्रकार जुआ एक्ट के तहत 01 प्रकरण में 04 आरोपियों से 1300 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े व स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
”उदय मिश्रा”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *