The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ये कैसा आदेश : गुरुकुल स्कूल में रेमेड कंपनी का ही ड्रेस पहनने निकाला गया फरमान

Spread the love

कवर्धा। गुरुकुल स्कूल प्रबंधन ने एक बार फिर विवादित आदेश जारी किया है। इस बार स्कूली बच्चों के ड्रेस कोर्ट को लेकर आदेश जारी किया गया है। नगर के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कक्षा तो लगाई जा रही है। गुरुकुल स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल ड्रेस कोड का कलर व अन्य पटर्न ही नही इस बार किस कंम्पनी का ड्रेस बच्चों को खरीदना है यह भी आदेश जारी कर बताया जा रहा है। जबकि बाजार में कई कम्पनी के कपड़े का ड्रेस कोड मिलता है लेकिन गुरुकुल पब्लिक स्कूल द्वारा रेमेंड कम्पनी का ही ड्रेस खरीदने सूचना दिया जा रहा है। प्रबंधन ने सूचना जारी कर कहा है कि दिनांक 1 अप्रैल 2022 से नई ड्रेस कक्षा पहली से 12वी तक लागू होगी। जिसके लिए केवल रेमेंड कम्पनी के कपड़ो को ही मान्य किया जाएगा। इस प्रकार ड्रेस की कंपनी बताने से पालकों में क्रोध है और इस प्रकार के निर्देश को जल्द वापस लेने की मांग की है।

” दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *