Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

किसान महापंचायत में प्रदेशभर के किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी

Spread the love

राजिम। सुबह 10 बजे के बाद से किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा जो समाचार लिखे जाने तक 2 बजे बड़ी संख्या में किसान महापंचायत के लिए पहुंच रहे थे। पुलिस विभाग के द्वारा तकरीबन 400 से अधिक पुलिस जवान अन्य जगहों से राजिम बुलाए गए हैं जो कृषि उपज मंडी से लेकर श्रीराम चौक, शिवाजी चौक, पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक, रायपुर रोड, राजिम पुल, चौबेबांधा तिराहा के अलावा चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात दिखे। सबसे ज्यादा रायपुर रोड से लेकर मंडी प्रांगण तक चुस्त-दुरुस्त दिखाई दिए। जवान 2 से लेकर 5 की संख्या में एक साथ खड़े होकर यातायात को व्यवस्थित कर रहे थे। पार्किंग के लिए मेला ग्राउंड तथा सर्कस मैदान को चिन्हांकित किया गया था। प्रदेश के महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग-भिलाई, सरगुजा, कोरबा, बस्तर समेत तमाम जिला के किसान भाई अपनी अपनी सुविधानुसार राजिम पहुंचे तथा मेला ग्राउंड में पार्क कर पैदल चलते हुए मंडी प्रांगण में किसान महापंचायत के झंडा लेकर उपस्थित हुए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के दिन बड़े किसान नेताओं का पंचायत में बात रखनी है उनमें चौधरी राकेश टिकैत, डॉ दर्शन पाल सिंह, योगेंद्र यादव, मेघा पाटकर, देवेंद्र शर्मा, सुनीलम, बलवीर सिंह राजवीर, सत्यवान, बलदेव सिंह सिरसा है। कार्यक्रम दो सत्रों में चल रहा है प्रथम सत्र 2 बजे तक उसके बाद 2 से 6 बजे तक दूसरा सत्र शुरू होगा।

” संतोष कुमार सोनकर ​की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor