The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

महिला वर्ल्ड कप: भारत ने बांग्लादेश को 110 रन से हरा कर सेमीफाइनल का दावा किया मजबूत

Spread the love

THEPOPATLAL भारत ने महिला वर्ल्ड कप के 22वें मैच में बांग्लादेश को 110 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश के सामने 230 रन का टारगेट था,जिसके जवाब में टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। सलमा खातून (32) टॉप स्कोरर रही। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्रकर ने 2-2 विकेट लिए। जीत के साथ ही भारत महिला वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। भारत को अपना बचा हुआ एकमात्र मुकाबला 27 मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का दावा मजबूत कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor