The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love

जशपुर/रायपुर। जशपुर जिले के कोतबा चौकीक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कोतबा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये मामला फरवरी महीने का है जब आरोपी युवक ने कोतबा इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को पहले अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया फिर उसे अपने साथ भगाकर ले गया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था, पुलिस ने किसी तरह नाबालिग को बरामद कर लिया और उसके बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *