The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दिलाने का जिम्मा इन 2 मंत्रियों को सौंपा

Spread the love

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट में उपचुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीतिक तैयारियां तेज हैं। पार्टी ने कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जीत दिलाने का जिम्मा सौंपा है। इन दोनों मंत्रियों को चुनाव संचालन समिति में रखा गया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, खैरागढ़ उप चुनाव के लिए पार्टी ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इसमें मंत्री रविंद्र चौबे और कवासी लखमा के साथ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और राजनांदगांव जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पदम कोठारी को जिम्मेदारी दी गई है। एक सप्ताह पहले पार्टी ने चुनाव समिति की बैठक में चुनावी रणनीति पर लंबी चर्चा की थी। बताया जा रहा है, यह समिति प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपेगी। यही समिति स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम आदि भी तय करेगी। पार्टी ने मंगलवार को ही खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *