The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ उपचुनाव: यशोदा वर्मा कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में करेंगी नामांकन

Spread the love

खैरागढ़/रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनाई गई यशोदा वर्मा 24 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। जिसमें मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा, राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष पदम कोठारी को जिम्मेदारी दी गई है। यशोदा वर्मा की बात करें तो वो खैरागढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। बतौर उम्मीदवार नाम की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *