The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

घर से ड्यूटी जाने निकले निजी कंपनी के कर्मचारी को ट्रेलर ने कुचला,लोगों ने किया चक्काजाम

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से निजी कंपनी मैं कार्यरत एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नाराज लोग सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिए।हरदीबाजार चौकी क्षेत्र में बुधवार की सुबह बलौदा सरईश्रृंगार मार्ग पर ग्राम छुईहापारा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने साईकिल सवार 35 वर्षीय केशव जाटवर को अपनी चपेट में ले लिया। एसीबी इंडिया लिमिटेड नामक निजी कंपनी में वह काम करता था। सुबह की पाली में जाने के लिए घर से निकला था।इस दौरान यह हादसा हो गया। नाराज मृतक के स्वजन व गांव के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि मृतक के आश्रितों को मुआवजा प्रदान की जाए और साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया व तत्कालिक तौर पर सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई। जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *