The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

किशोरियों को अधिक कमाई का लालच देकर,दिल्ली ले जाने की कोशिश कर रही महिला गिरफ्तार

Spread the love

जशपुर। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में अच्छे काम और अधिक कमाई का लालच देकर चार किशोरियों को दिल्ली ले जाने की कोशिश कर रही आरोपित महिला को पुलिस ने रायगढ़ के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर पीड़ितों को संरक्षण में ले लिया है। थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि शिकायत मिली थी कि एक महिला तस्कर चार किशोरियों को दिल्ली लेकर जा रही है। सूचना पर एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर तपकरा पुलिस की एक टीम मामले की जांच में लगी। पूछताछ के दौरान तपकरा पुलिस को पता चला कि आरोपित महिला नीलम कुजूर 38 वर्षीय किशोरियों को लेकर रायगढ़ की ओर लेकर गई है। पीछा करते हुए तपकरा पुलिस की टीम रायगढ़ पहुंची। यहां खोजबीन के दौरान आरोपित नीलम कुजूर एक निजी यात्री बस का टिकट के साथ किशोरियों को लेकर रायपुर जाने के फिराक में बैठी हुई थी। पुलिस ने टीम ने उसे पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लेते हुए किशोरियों को लेकर तपकरा आ गई। यहां पीड़ित किशोरियों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपित महिला उन्हें दिल्ली में मोटा वेतन वाला नौकरी दिलाने का लालच दिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित नीलिमा कुजूर के खिलाफ धारा 363,370-4,374 के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor