The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बस्तर पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों की ली बैठक

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। सुन्दरराज पी पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा गुरुवार को संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक (अभियोजन) अधिकारियों की बैठक ली जाकर विभिन्न न्यायालय द्वरा विगत महिनों में निर्णय पारित की गई कुल 458 प्रकरणों की गुणदोष के आधार पर समीक्षा की जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश पारित की गई।
बस्तर संभाग के विभिन्न न्यायालयों में अभियोजन के दौरान समय पर गवाहों की पेशी तथा समंस/वारंटों की नियमित रूप से तामीली के सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा उप संचालक अभियोजन अधिकारियों से चर्चा की गई। माननीय उच्चतम न्यायालय के क्रिमिनल अपील क्रमांक 1485/08 गुजरात राज्य विरूद्ध किशन भाई एवं अन्य में दिनांक 17.01.2014 को पारित निर्णय के पालन में प्रतिमाह निर्धारित समय पर पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक (अभियोजन) अधिकारियों की बैठक ली जाकर विभिन्न न्यायालयों में अभियोजन के दौरान दोषमुक्त हुये प्रकरणों की समीक्षा की जाती है। समीक्षा के दौरान किसी विवेचना अधिकारी की त्रुटिपूर्ण विवेचना अथवा प्रक्रिया का पालन नहीं होने के कारणवश यदि किसी प्रकरण का न्यायालय में दोषसिद्ध नहीं होने की स्थिति में सम्बंधित विवेचना अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। इस संदर्भ में गुरुवार को सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक (अभियोजन) अधिकारियों की बैठक ली जाकर विगत महिनों में संभाग के विभिन्न न्यायालय में निर्णय पारित हुये 458 प्र्रकरणों की गुणदोष के आधार पर समीक्षा की जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश पारित की गई।
समीक्षा बैठक में बस्तर संभाग के समस्त न्यायालयों में अभियोजन के दौरान समय पर गवाहों की पेशी तथा समंस/वारंटों की नियमित रूप से तामीली के सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बैठक के दौरान उप संचालक अभियोजन अधिकारियों से चर्चा की गई। बैठक में विकास ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर, शिप्रा झा प्रभारी, उप संचालक (अभियोजन) जगदलपुर, टी.आर.भारती सहायक अभियोजन अधिकारी, कांकेर, प्रदीप झा, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) बीजापुर, के.के.चतुर्वेदी, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) कोण्डागांव, महेन्द्र सिंह डहरिया, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) सुकमा, शैलेन्द्र सिंह परिहार, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) नारायणपुर, मंजु श्रीवास्तव, सहायक अभियोजन अधिकारी, दन्तेवाड़ा द्वारा बैठक में उपस्थित हुये।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *