The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अधजली महिला की मिली झा​ड़ियों में लाश,जांच के बाद पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। नाथिया नवागांव कोकड़ी मार्ग में होली के दूसरे दिन झाड़ियों के बीच में मिली अज्ञात महिला की अधजली लाश की पहचान व आरोपी तक पहुँचने में कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग के बाद तीसरी शादी का है मृतका का पति आरोपी अपनी प्रेमिका से दिसम्बर 2021 में तीसरी शादी कर लिया जिसका पहली पत्नी जिससे 2014 में विवाह हुआ था वह विरोध की जिसको रास्ते से हटाने पूरी रणनीति बनाकर पहले घोटा उसके बाद साक्ष्य छुपाने सफारी वाहन से होली के दिन नाथिया नवा गांव के कोकड़ी मार्ग पर पेट्रोल से शव को जलाने की कोशिश कर लाश को छोड़कर फरार हो गये। 19 मार्च को प्रातः 10 बजे कांकेर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम नाथिया नवागांव के पास कोकड़ी मार्ग पर किसी अज्ञात महिला की अधजली लाश पड़ी है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगण एवं थाना कांकेर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग पंजीबध्द कर जांच पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम करा मृतिका के शव की फोटोग्राफी कर विभिन्न थाना चौकियों को पहचान हेतु प्रेषित कर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 302,201 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना कि जा रही थी इसी दौरान मृतिका के परिजनो ने मृतिका की फोटो देखकर पहचान करने 20 मार्च को कांकेर थाना पहुँचे व मृतिका की पहचान पूर्णिमा ग्वाला पति तुलसीदास मानिकपुरी उम्र 38 साल निवासी थाना गुरूर ग्राम बोरत वर्तमान निवासी ग्राम चरौदा भिलाई के रूप में किया व परिजनो से पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि 18 मार्च को ही मृतिका का पति तुलसीदास मानिकपुरी जो कि मार्कफेड में क्षेत्र सहायक के पद पर पदस्थ है वह मृतिका को सफारी वाहन में बिठाकर चरौदा से लेकर गया था। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस मृतका के पति की तलाश में जुट गई पर वह अपना लोकेशन बार बार बदल रहा था जिसके चलते पुलिस को दिक्कत भी हो रही थी। जिसके बाद 23 मार्च को हत्या में शामिल उसकी पत्नी/प्रेमिका
इंद्राणी मानिकपुरी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया जिसने गुरूर में आरोपी पति के साथ मिलकर गला घोटकर हत्या करना एवं उसे सफारी वाहन सीजी 07 ए ई 2222 में लाकर कोकड़ी मार्ग में पहचान छुपाने हेतु पेट्रोल डालकर जलाना बताया है तथा आरोपी मृतिका के मोबाईल फोन गुरूर के पास तालाब एंव उसके पहने हुये कपड़ो को धमतरी से नरहरपुर मार्ग में फेंकना बताया है जिसकी बरामदगी हेतु आरोपी पति व उसकी प्रेमिका को पुलिस रिमांड में लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *