The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhhealthState

स्वास्थ्य मंत्री का अमानक दवाओं पर सख्त रुख

Spread the love

रायपुर। सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाइयों के मिलने के मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) के सिस्टम में कई खामियां थीं, जिन्हें पूरी तरह से ठीक किया गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी जांच या कार्रवाई को जनता के सामने लाया जाएगा और जहां भी कोई अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में CGMSC ने दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रायपुर स्थित ड्रग वेयरहाउस के निर्देश पर सभी प्रमुख शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों को “ऑफ्लॉक्सासिन ऑर्निडाजोल टैबलेट” के एक विशेष बैच का उपयोग तुरंत रोकने का आदेश दिया है। वहीं, कांग्रेस के 20 लाख लोगों के हस्ताक्षर अभियान पर बयान देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य की कुल आबादी का मात्र 10 प्रतिशत भी हस्ताक्षर नहीं हुआ है और यह जांच का विषय है कि कितने हस्ताक्षर वास्तविक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *