The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhWorship

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का दौरा कार्यक्रम

Spread the love

रायपुर. केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 15 जनवरी को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे तथा महासमुंद और रायपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री शेखावत 15 जनवरी को विमान द्वारा सुबह 6.45 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8.50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल आयेंगे और वहां से सुबह 9.20 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। श्री शेखावत सुबह 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर महासमुंद जिले के पीवीटीजी ग्राम जाएंगे। इसके बाद पूर्वान्ह 11.45 बजे महासमुंद जिले के जिला पंचायत कॉम्पलेक्स में आयोजित ‘प्रधानमंत्री जनमन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत महासमुंद से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे और वहां जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् वे शाम 5 बजे रायपुर से विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *