The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

4 पेटी अवैध शराब के साथ दो पहिया चालक गिरफ्तार,आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Spread the love


बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले में अवैध अवैध शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति से पुलिस ने 4 पेटी देसी मशाला शराब तथा एक दो पहिया वाहन जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 24 मार्च को दोपहर 3 बजे के करीब पावर ग्रिड के सामने बलौदाबाजार मेन रोड आलेसुर के पास होण्डा एक्टीवा गाडी में रखकर अर्जुनी भट्ठी से भारी मात्रा अवैध शराब बिक्री के लिए ले जा रहा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपी का तलासी लेने के दौरान उसकी स्कूटी में रखा 4 पेटी देसी शराब कुल 192 नग कीमत 21120 बरामद हुआ जिसके बाद दो पहिया वाहन व अवैध शराब जब्त कर आरोपी को पु​लिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना नाम धनेश्वर पटेल ऊर्फ धन्नु 29 वर्ष पिता पुन्नुराम पटेल निवासी शांति नगर भाटापारा बलौदा बाजार बताया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई किया गया है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor