The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने आज किया शव प्रदर्शन

Spread the love

रायपुर। विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। अपने नियमितीकरण, कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए कर्मचारियों के परिवार की अनुकंपा नियुक्ति एवं मृत कर्मचारियों के परिवार को मुआवजा देने की मांग के लिए ये सभी कर्मचारी लगातार किसी न किसी अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते आ रहे हैं। आज इन कर्मचारियों द्वारा शव निकाल कर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने क​हा की सरकार हमारी मांग को लगातार अनसुना कर रही है । हम सभी कर्मचारी पिछले दो महीनों से कार्य त्याग कर बैठे हैं जिसके कारण दो माह से हमारी तनख्वाह भी हमे नही मिली है और मजबूरन हमे अर्धनग्न प्रदर्शन करना पड़ रहा है और जब तक प्रशासन या सरकार हमारी मांग को पूरा नहीं कर देती हम प्रदर्शन से हटने नही वाले ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor