The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

IPL सीजन-15 का आगाज आज से शुरू,चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मुकाबला

Spread the love

THEPOPATLAL IPL सीजन-15 का आज से आगाज हो रहा है। 26 मार्च से 29 मई तक चलने वाला ये सीजन कई मायनों में खास है। 11 साल बाद 10 टीमें भिड़ेंगी। यह अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो 65 दिन चलेगा। सबसे ज्यादा 74 मैच होंगे। पहली बार सबसे ज्यादा 12 दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। 6 टीमों के नए कप्तान होंगे और 14 साल में पहली बार ऐसा होगा, जब विराट कोहली व महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले से होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *