The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

इस साल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छाए रहे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा

Spread the love

THEPOPATLALटोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए देश को एकमात्र गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा इस साल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छाए रहे। दरअसल गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। देश से विदेश तक सब उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक थे। देश में सेलिब्रिटी के तौर पर जबकि विदेशों में एथलेटिक्स खिलाड़ी के रूप में उन्हें गूगल पर काफी खोजा गया। महज 23 साल की उम्र में ये उपलब्धि अपने नाम करने वाले नीरज की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। गूगल के सबसे प्रसिद्ध कीवर्ड नीरज चोपड़ा ओलंपिक, नीरज चोपड़ा थ्रो, नीरज चोपड़ा ओलंपिक 2021 और नीरज चोपड़ा जैवलिन रहे। इसके अलावा लोगों ने नीरज के थ्रो के टारगेट को भी जानना चाहा। बता दें कि नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर तक भाला फेंका था। साथ ही नीरज चोपड़ा के नाम को 25 अन्य कीवर्ड से भी खोजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor