The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

बांग्लादेश को अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया,सेमीफाइनल की रेस में बरकरार साउथ अफ्रीका

Spread the love

टी-20वर्डकप के 30वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम 18.2 ओवरों के खेल में 84 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। मेहदी हसन 27 टॉप स्कोरर रहे। साउथ अफ्रीका के लिए रबाडा और नोर्त्या ने 3-3 विकेट चटकाए।85 रनों के टारगेट को अफ्रीकी टीम ने 13.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की ये लगातार तीसरी जीत रही। वहीं, बांग्लादेश को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। हैट्रिक जीत के बाद साउथ अफ्रीका 6 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद और टीम अभी भी सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस में बरकरार है।
बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने किया निराश
टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले के अंदर टीम ने अपने 3 विकेट गंवा दिए। यह तीनों विकेट कगिसो रबाडा के खाते में आए। पहले उन्होंने नईम शेख (9) को आउट किया और अगली ही गेंद पर सौम्य सरकार (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रबाडा हैट्रिक तो नहीं ले सके, लेकिन अपने अगले ही ओवर में मुशफिकुर रहीम (0) को आउट कर बांग्लादेश की कमर तोड़कर रख दी। कप्तान महमुदुल्लाह (3) का विकेट नॉर्त्या ने हासिल किया।

अफ्रीकी टीम को 5वीं सफलता ड्वेन प्रीटोरियस ने अफिफ हुसैन (0) को बोल्ड कर दिलाई। लिटन दास (24) तबरेज शम्सी की गेंद पर आउट हुए। शमीम हुसैन (11) शम्सी की गेंद पर कैच आउट हुए। टीम अपनी पारी के 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.2 ओवर के खेल में 84 रनों पर ऑलआउट हो गई।
साउथ अफ्रीका यह मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगी। वहीं, बांग्लादेश आज हार जाती है तो पूरी तरह से सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी। दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मुकाबले खेले हैं। साउथ अफ्रीका ने 2 जीते हैं और 1 में उसको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बांग्लादेश एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor