The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नक्सलियों ने सहायक आरक्षक का गला रेतकर कर दी हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में बीती रात आरक्षक की लक्सलियों ने उसी के गांव में हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के कूकानार थाना क्षेत्र के बोदारास में एक आरक्षक की हत्या कर दी गई है। आरक्षक बोदारास का ही रहने वाला था। सहायक आरक्षक लखेश्वर नाग अपने गांव बोदारास गया हुआ था। माओवादियों को लखेश्वर के गांव आने की जानकारी पहले ही लग गई थी। इस लिए करीब 5 से 7 की संख्या में माओवादी गांव के ही आस-पास में रेकी करने लगे थे। जब सहायक आरक्षक गांव पहुंचा तो नक्सलियों ने मौका देखते ही उसे पकड़ लिया। फिर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *