The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

घूम-घूमकर बाइक चोरी करने वाले​ गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बिलासपुरि दूसरे जिलों में घूम-घूमकर बाइक चोरी कर बिलासपुर में बेचने वाले गिरोह के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच बाइक के साथ ही तीन गैस सिलेंडर, फ्रिज भी बरामद किया गया है। आरोपी जांजगीर-चांपा, भिलाई, रायपुर सहित अन्य जिलों से बाइक चोरी कर शहर में बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए युवकों ने कोर्ट के साथ ही दूसरे जिलों से बाइक चोरी करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 11 बाइक जब्त किया है। जिसमें से पांच गाड़ियां दूसरे जिले की है। पकड़े गए आरोपियों में कोनी के देवनगर निवासी अमन उर्फ बिल्लू श्रीवास्तव 22 वर्ष, सरकंडा के कुंदरूबाड़ी निवासी किशन जांगड़े 20वर्ष, सरकंडा के बंधवापारा निवासी अजय उर्फ सोनू यादव 28 वर्ष, तिफरा के मन्नाडोल निवासी सुकालू साहू 19वर्ष, तिफरा निवासी वीरेंद्र उर्फ बऊआ चौहान शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor