The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्रक ने गाय को कुचला, लोग आक्रोशित

Spread the love

खैरागढ़ में गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। नर्मदा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाय ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गई और मौके पर तड़पती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में सरकारी शराब लदी हुई थी और चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भारी वाहन तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे लोगों और मवेशियों की जान खतरे में पड़ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि चालक की ब्रेथ एनालाइज़र जांच में अल्कोहल स्तर 12 mg/100 ml पाया गया, जो कानूनी सीमा से कम था, इसलिए ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज नहीं किया गया, लेकिन लापरवाही से वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *