The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पावर हाउस मछली मार्केट में पत्थर से कुचल कर अधेड़ की हत्या ,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


भिलाई। पावर हाउस मछली मार्केट में देर रात किसी ने पत्थर से कुचल कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि हत्या फिरोज के छोटे भाई मो. शकील ने की है। छावनी पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर शकील से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मो. फिरोज 48 वर्ष चिल्हर मार्केट में मछली बेचने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। फिरोज रात में खाना खाकर मछली मार्केट में छोटेलाल चौधरी के गोदाम के सामने सोता था। बुधवार रात भी वह वहीं सोया हुआ था। सुबह लोगों ने देखा कि फिरोज की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। उसके सीने में किसी ने बड़ा से पत्थर पटका था, जिससे उसकी मौत हो गई। किसी ने सुचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। पूछताछ में परिजनों ने शकील पर हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस शकील को पकड़कर थाने ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *