The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,50 लीटर महुआ शराब जब्त

Spread the love

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले की पलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरी रोहांसी ग्रामीण क्षेत्र में महुए की कच्ची शराब और बड़ी संख्या में महुआ लाहन जब्त किया है। होली त्यौहार को देखते हुए एसपी दीपक झा ने पलारी पुलिस को शराब को लेकर हिदायत दी है। पलारी पुलिस को जानकारी मिली थी की ग्राम खैरी क्षेत्र में ग्रामीण नहर के किनारे जंगलों में बड़ी संख्या कच्ची महुआ शराब बनाने के लिए भारी मात्रा में महुआ छुपा कर रखा गया है। जानकारी मिलते ही पलारी टीआई ने अपनी टीम को बताये जगह की चिन्हांकित कर छापामार कार्यवाही की जहां करीब 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।
इसके साथ ही शराब बनाने का बर्तन ड्रम लोहे का चूल्हा प्लास्टिक थैली प्लास्टिक बोरिया गुड़ पोटास एवम खास किस्म का चॉकलेट जैसा केक बार भी जब्त किया गया। शराब बनाने वाले ग्रामीण पुलिस को आता देख जंगल की ओर भाग गए जिससे किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor