लघु वनोपज में छजका (जोगी) पार्टी के सभी 11 सदस्य विजयी रहे
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”
राजिम। प्राथमिक लघु वनोपज समिति मर्यादित छुरा का संचालक सदस्य चुनाव रमेश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं देवसिंह रात्रे के नेतृत्व में छजकां जोगी पार्टी द्वारा 11 के 11 सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल किया गया जिसमें सभी 11 सदस्यों ने एकतरफा जीत हासिल किए तथा पार्टी पदाधिकारी नियुक्त किया गया जिसमें सभी निर्विरोध चुने गए। ललित कुमार अध्यक्ष, सुमित्रा बाई उपाध्यक्ष, देवसिंह रात्रे जिला यूनियन प्रतिनिधि, गुलजार जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि, प्रीत सिन्हा संचालक सदस्य, कामता यादव संचालक सदस्य, खेमलाल साहू संचालक सदस्य, चित्रलेखा पटेल संचालक सदस्य कुंदन निर्मलकर संचालक सदस्य, मन्नू राम निषाद संचालक सदस्य, हरि राम साहू संचालक सदस्य नियुक्त हुए । इस अवसर पर देवसिंह रात्रे ने संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग शासन की योजना वनोपार्जन के अंतर्गत संचालित हो रहा है उसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएंगे। जैसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि ₹25000, हर्रा, बहेड़ा, लाख, धवाई फूल, भुंईलीम, गोन्दला जड़ी आदि वनोपज शासन से सीधे लेनदेन करने के लिए प्रेरित करेंगे । इस जीत पर प्रदेश उपाध्यक्ष नथमल शर्मा, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, युवा विधानसभा अध्यक्ष दिशान्क चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष संतन सिंह ठाकुर, संयोजक चमन लाल साहू, तिलकराम टंडन, देव ध्रुव, रामकुमार यादव, बलिराम विश्वकर्मा, पंकज निर्मलकर, पंचराम ठाकुर, सूधे राम ठाकुर, बुहान सिंह ठाकुर, यशवंत साहू, रजनीश चंदनिहा, हीरालाल मारकंडे आदि ने बधाई दी । चुनाव कार्य एवं पदाधिकारी गठन मोहन लाल यादव रिटर्निंग अधिकारी, रमेश कुमार सिन्हा गणक अधिकारी, कृष्णा ध्रुव मतदान अधिकारी, जनक राम साहू प्रबंधक द्वारा संचालित किया गया ।