The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा ने जिला प्रशासन के ऊपर भेदभाव के बाद अब पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़ा कर दिया

Spread the love

दुर्ग । जिले में भिलाई, रिसाली, चरौदा निगम सहित जामुल नगर पालिका में 20 दिसंबर को पार्षद पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके चलते जहां एक तरफ इलाकों में चुनाव का माहौल धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है, वहीं शिकायतों और आशंकाओं का दौर भी जारी है। भाजपा ने गलत मतदाता सूची देने को लेकर जिला प्रशासन के ऊपर भेदभाव का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अब पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है सभी नगरीय निकाय चुनाव राज्य पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में होना है। भिलाई नगर निगम सहित रिसाली, भिलाई चरौदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के क्षेत्र में आते हैं। राज्य पुलिस गृह मंत्री के दबाव में होती है। उस पर राज्य शासन का दबाव होता है। दुर्ग जिले का निकाय चुनाव प्रदेश के मुखिया और कांग्रेस पार्टी दोनों के लिए साख का सवाल बन गया है। बैलेट पेपर से चुनाव होना है। ऐसे में राज्य पुलिस सुरक्षा के बीच कांग्रेसी कोई अनहोनी को अंजाम दे सकते हैं। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा का कहना है कि मतदान और मतगणना के दौरान सेंट्रल फोर्स को भी ड्यूटी पर लगाना चाहिए। ऐसा होने से चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हो सकेगी। इस मांग को जल्द ही वह राज्य निर्वाचन आयोग के सामने भी रख सकते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor