The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रायपुर नगर पालिक ने 4 बकायेदारों पर की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

रायपुर। रायपुर में 4 बड़े बकायेदारों पर आज बड़ी कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई रायपुर के नगर पालिक के आयुक्त के आदेशानुसार नगर निगम राजस्व विभाग जोन 3 और जोन 8 के राजस्व विभाग की टीम ने की है। उनके संबंधित परिसरों में ताला लगाकर सीलबंदी कर दी गई है। दरअसल, कमिश्नरों और जोन सहायक राजस्व अधिकारियों को नगर निगम रायपुर को बकाया राजस्व की अदायगी नहीं कर रहे संबंधित बड़े बकायेदारों पर निरंतर अभियान पूर्वक कड़ी कार्रवाई कर उनके संबंधित परिसरों में ताला लगाकर सीलबंदी करने की कार्रवाई करने के निर्देश नगर निगम के हित में दिए हैं। नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम ने शंकरनगर वार्ड क्रमांक 30 में स्थित बडे बकायेदार किशोर मिनी मॉल द्वारा नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग को 1 लाख 84 हजार 871 रू. का बकाया राजस्व अब तक अदा नहीं करने पर और भारी गंदगी फैलाये जाने पर प्रकरण में कुर्की वारंट की तामिली की गई। बकायेदार के मॉल को ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्रवाई की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor