The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दुष्कर्म के बाद हत्या कर फंदे पर लटकाया 12 वीं की छात्रा का शव,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

सूरजपुर/रायपुर। सूरजपुर जिले के जरही कालोनी में 12वीं की एक छात्रा की घर पर ही हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबीक गुरुवार की शाम घर पर ही छात्रा की लाश फंदे पर लटकी मिली थी। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश है। लड़की के पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, उनका बिलासपुर में उपचार चल रहा है। छात्रा की मां भी बिलासपुर के अस्पताल में है। जिसके चलते छात्रा घर पर अकेली थी। गुरुवार को छात्रा स्कूल से लौटी थी, शाम को जब उसके चाचा घर पहुंचे तो भतीजी का शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का खुलासा हुआ। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारे घर में पीछे के दरवाजे से घुसे होंगे। और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंसी पर लटका दिया होगा। वहीं मृत छात्रा के हाथ में संदिग्ध स्थिति में एक लड़के का नाम भी लिखा हुआ मिला है। इस वारदात के बाद से ही भटगांव थाने में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor