Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का हुआ समापन,पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज

Spread the love

रायपुर। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 27 मार्च को कांकेर जिला भाजपा कार्यालय में हुई। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किया, तो समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुंचे। रमन सिंह ने कहा कि चुनावी शंखनाद हो चुका है। खैरागढ़ उप चुनाव में पिछली बार बहुत कम मत से हार हुई थी। रमन ने इस बार अच्छे मत से जीतने का दावा किया। रमन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में झूठे वादे कर धोखे से वोट पाए हैं। आज तक एक भी वादे पूरे नहीं हुए। रमन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में झूठे वादे कर धोखे से वोट पाए हैं। आज तक एक भी वादे पूरे नहीं हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor