Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फसल चराने के विवाद पर युवकों ने ग्रामीण को पीटा, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़। जिले के ग्राम मदनपुर में रहने वाले फिरूराम राठिया और संन कुमार राठिया गांव के हीराराम राठिया पिता मणीराम राठिया 45 वर्ष के साथ उडद फसल को मवेशी से चराने के नाम पर मारपीट किये। जिससे युवक को काफी चोट आई जिसके ईलाज के लिए सीएचसी धरमजयगढ़ ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां ईलाजरत हीराराम राठिया के परिजनों को डॉक्टर रायगढ़ ले जाने की सलाह देकर युवक को रिफर किया। युवक के परिवारवाले26 सितंबर को आहत को ईलाज के लिए रायगढ़ ले जा रहे थे,तभी रास्ते में हीराराम की मौत हो गई। परिवार वालो नें पुलिस चौकी रैरूमाखुद में जाकर सूचना दिये सूचनाकर्ता परसुराम राठिया 35 वर्ष के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर आरोपी फिरूराम राठिया पिता घासीराम राठिया 45 साल और संन कुमार राठिया पिता चैतराम राठिया 30 वर्ष दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor