The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्री भगत ने एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का किया निरीक्षण

Spread the love

रायपुरा। मंत्री अमरजीत भगत ने मंगलवार को दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट में चल रहे उन्नयन कार्याे की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने रन-वे निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले 10 दिन में कार्य मे प्रगति लाएं। ज्ञातव्य हो कि मां महामाया एयरपोर्ट में 72 सीटर विमान सेवा शुरू करने के लिए रन-वे की लंबाई में विस्तार कार्य के साथ सुदृढ़ीकरण के कार्य भी किए जा रहे हैं। उन्नयन कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा 46 करोड़ 27 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *