The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ग्रामीणों ने पुलिस पर फर्जी सरेंडर का आरोप लगाकर किया चक्काजाम

Spread the love

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीणों ने पुलिस पर फर्जी सरेंडर का आरोप लगाकर चक्काजाम किया है। मंगलवार को पुलिस भांसी गांव के बुधराम पारा की रहने वाली आयती तेलाम 49 वर्ष को उसके घर से उठाकर ले गई थी। सुबह 11 बजे से शाम तक उसे पुलिस थाना में ही बिठाकर रखा गया था। फिर शाम के समय पता चला कि पुलिस ने उसका सरेंडर करवा दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि आयती नक्सली नहीं है। पुलिस ने फर्जी सरेंडर करवाया है। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे से इलाके के सैकड़ों ग्रामीण पुलिस थाना का घेराव करने के लिए पहुंच गए थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस थाना के सामने ही मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस मामले को लेकर इलाके के लोगों ने थाना प्रभारी को हटाने की मांग भी की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor