The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नियुक्ति के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, तैयारियां जोरो पर

Spread the love


रायपुर। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के 21 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उनका तीन दिवसीय दौरा 21 से 23 नवंबर के बीच प्रस्तावित है। जिसे लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश प्रभारी माथुर के छत्तीसगढ़ आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि 21, 22 और 23 नवंबर का दौरा बना है। पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे, कोरग्रुप के सदस्यों से मिलेंगे, चुनाव समिति के लोगों से भी बात करेंगे, इसके अलावा जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों से भी चर्चा करेंगे। यह पूरी बैठक परिचयात्मक होगी, ताकि आगे की कार्ययोजना बनाई जा सके। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि ओम माथुर आ रहे है, सीनियर नेता है, अनेक दायित्वों का निर्वहन कर चुके है, उनके आने से छत्तीसगढ़ भाजपा को एक नई उंचाई मिलेगी। नियुक्ति के बाद श्री माथुर पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे। अस्वस्थता के चलते श्री माथुर छत्तीसगढ़ का एक बार भी दौरा नहीं कर पाए थे, हालांकि दिल्ली जाकर छत्तीसगढ़ के अधिकांश नेताओं ने उनसे मुलाकात कर ली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *