The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पवेलियन में बड़ी संख्या में पहुँच रहे देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर

Spread the love

रायपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आज दूसरा दिन है। मेले में बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर छत्तीसगढ़ के पवेलियन में पहुँच रहे हैं और अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। यहाँ कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ की नायाब शिल्प और कारीगरी का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया जा रहा है। मेले में लाइव प्रदर्शन के माध्यम से कलाकारों द्वारा विश्व प्रसिद्ध शिल्पकारी बेलमेटल, ढोकरा और गोदना आर्ट को प्रस्तुत किया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ के उद्योग विभाग के विशेष सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ के पवेलियन पहुंचे, जहां उन्होने सभी स्टालों का भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से आए सभी बुनकरों व शिल्पियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor