चरित्र संदेह पर पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
दुर्ग। दुर्ग जिले के पुललगांव थाना अंतर्गत कोलिहापुरी में चरित्र संदेह पर पति ने शिक्षिका की हत्या कर दिया। हत्या के बाद आरोपी ने अपने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिससे उपचार के बाद वह स्वस्थ्य हो गया। जानकारी के मुताबिक पुलगांव पुलिस ने बताया कि कोलिहापुरी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाली साधना साहू (35) अध्यापक थी। उसका पति पोषण साहू (38) शराब के नशे में चरित्र शंका को लेकर उससे आए दिन विवाद करता था। इससे साधना अपने दोनों बच्चों को लेकर कोलहापुरी हाउसिंग बोर्ड में रहने लगी थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि उनका पारिवारिक विवाद कुटुम्ब न्यायालय में चल रहा था। आरोपी पोषण साहू 7 मार्च की दोपहर 3 बजे कोलिहापुरी पहुंचा था। वहां उसने अपनी पत्नी साधना से विवाद करने लगा व गुस्से में आकर उसने टंगिया से साधना के ऊपर जानलेवा हमला कर हत्या कर दिया। इसके बाद पोषण ने चाकू स्वयं के पेट में घोंप लिया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया था। 25 दिनों तक अस्पताल में उपचार चलने के बाद आरोपी को गुरुवार को डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

