The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कपड़ा धोने के साबून बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

Spread the love

दुर्ग।दुर्ग जिले के खुर्सीपार क्षेत्र स्थित सूरी सोप उद्योग फैक्ट्री में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट,नगर निगम की दमकल वाहनों को भेजा गया। इन दमकल वाहनों ने 12-15 लोड पानी व फोम का प्रेशर मारने के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार कंपनी का संचालक हरीश सूरी रात 8.30 बजे फैक्ट्री को बंद करने के बाद घर चला गया था। इसके बाद ही वहां आग लगी। हादसे के वक्त फैक्ट्री बंद होने से कंपनी में कोई वर्कर मौजूद नही था। फैक्ट्री में प्रिया सोप नाम से कपड़ा धोने की साबुन बनाया जाता है । कंपनी पिछले 30 सालों से साबुन बनाया जाता है। आग कैसे लगी इसका जवाब कोई नहीं दे पा रहा है। पुलिस का कहना है वह मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आग लगने का कारण पता चलेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor