The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पत्थर से कुचल कर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चाल्हा के आश्रित ग्राम धवईडांड गांव में मासूम समेत एक परिवार के तीन लोगों की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि अब तक उक्त परिवार की हत्या क्यों की गई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक रात को महुआ बीनने गए होंगे। वहीं किसी बात की रंजिश के कारण हत्या होने की आशंका है। जिले के अंतिम छोर कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चाल्हा के आश्रित गांव धवईडांड में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या हुई। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीण महुआ बीनने जब खेत की ओर गए थे तो तीनों की लाश नजर आई। पहली लाश मासूम बच्ची की है, जिसके सिर पर पत्थर रखा हुआ है। एक पुरुष और महिला की लाश औंधे मुंह पड़ी हुई थी। इसे देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। एक साथ तीन लोगों की हत्या होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग भी सकते में आ गया। कापू पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अभिषेक मीणा, एएसपी लखन पटले, धरमजयगढ़ एसडीओपी सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *