The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

महिला डॉक्टर की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख मांग

Spread the love

बिलासपुर। महिला डाक्टर की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग करने की शिकायत सिविल लाईन्स थाने में दर्ज कराई गई है। जानकारी के मु​ताबिक एक निजी अस्पताल का संचालन करने वाले डाक्टर की पत्नी वर्ष 2017 से 2020 तक अपनी मेडिकल की पढ़ाई के दौरान चित्रकूट सतना में थी। इस दौरान उनका डाक्टर अशोक दांते से परिचय हुआ। पर वहां से वापस आने के बाद डाक्टर अशोक दांते उनकी चिकित्सक पत्नी की एडिट की हुई न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही इसके एवज में उनकी पत्नी से 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था। उसकी मांग की अनदेखी करने पर बीते 21 मार्च को डिवाइन लीगल कोरियर कंपनी से कोरियर के माध्यम से उनके डाक्टर ससुर के क्लीनिक में धमकी भरा पत्र भेज दिया, जिसमें रकम न देने पर उनकी बेटी की एडिटेड फ़ोटो वायरल करने की धमकी दी गई थी। वहीं मोबाइल नंबर पर भी वाटसएप में मैसेज कर रकम नहीं देने पर पीड़ित के बेटी की एडिटेड न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। जिसके बाद प्रार्थी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित डाक्टर अशोक दांते के खिलाफ भयादोहन व आइटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *