The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चोरी के कबाड़ समान के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने चोरी के पाइप और लोहे के कबाड़ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कबाड़ और वाहन को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बिल्हा थाना प्रभारी पारस पटेल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सूचना मिली कि सिलपहरी की ओर से एक वाहन में चोरी के सामान का परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मंगल स्पंज मिल के पास घेराबंदी कर एक वाहन को रोका। वाहन में अशोक नगर सरकंडा निवासी राजेश श्रीवास और शिव चौक कतियापारा निवासी दीपक कुमार साहू सवार थे। युवकों को वाहन से उतारकर पुलिस ने जांच की। इस दौरान मेटाडोर में 18 लोहे के पाइप, चार लोहे की जाली और 15 एंगल के साथ ही चार टन कबाड़ भरा हुआ था। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor