Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

‘आप’ प्रदेश सचिव ने बृजमोहन अग्रवाल के नेम प्लेट पर पोती स्याही

Spread the love

रायपुर। बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल के सरकारी बंगले पर लगी नेमप्लेट पर स्याही पोतने के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव ने जमकर नारेबाजी की। किसान आंदोलन को नक्सलियों का आंदोलन कहे जाने से नाराज ‘आप’ प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल को पास खड़े पुलिस वाले रोकने में नाकाम रहे। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं भी मौजूद थे।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किसान संगठनों के भारत बंद को लेकर कहा था कि जिस आंदोलन को नक्सली समर्थन देते हों, उसमें क्या होता है, समझा जा सकता है। ये आंदोलन सिर्फ कुछ लोगों की जिद का नतीजा है। पूरे देश में कहीं किसान आंदोलन का असर नहीं है। असल किसानों को इस आंदोलन से कोई लेना-देना ही नहीं है। ये सिर्फ कुछ हिस्सों में ही हो रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor