The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन के कैलेंडर का किया विमोचन

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह के दौरान सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन और दैनिक विश्व परिवार समाचार-पत्र द्वारा द्वारा तैयार वर्ष-2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर के 12 पृष्ठों में अलग-अलग वन्य जीवों की आकर्षक तस्वीरे हैं। कैलेंडर वन्य प्राणियों और उनके प्राकृतिक रहवास के संरक्षण का संदेश देती है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापतिप्रमोद दुबे, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जनसम्पर्क विभाग के संचालक सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक उमेश मिश्रा और संजीव तिवारी, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन और सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप पौराणिक भी कैलेंडर के विमोचन के मौके पर मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *