The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

प्ले ब्वाय राकी लिखकर लोगो के घरों में पर्ची फेंकने वाला युवक गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। नया रायपुर स्थित कई मकानों में मोबाइल नंबर समेत प्ले ब्वाय राकी लिखकर पर्ची फेंकने वाले युवल नया रायपुर के एक शैक्षणिक संस्था में पढ़ाई कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने उस नंबर पर आधी रात को काल किया और युवक को बुलाया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर युवक से पुछताछ कर रही है।
दरअसल, राखी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सेक्टर-3 इलाके के लोगों ने पुलिस को घरों में फेंकने वाले अश्लील परिचय की सूचना दी। पुलिस को बताया कि उनकी कालोनी के गेट पर अश्लील मैसेज लिखी पर्ची मिली है। पर्ची में सेक्स प्ले ब्वाय, नाम और एक नंबर दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने मोबाइल नंबर पर फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया और इसके बाद उसे हिरासत में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़के का मूल पता राजनांदगांव है। वहीं युवक का कहना है, कि वह नया रायपुर स्थित एक कलिंगा यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। आरोपित युवक का कहना है कि उससे कुछ लोगों ने पर्चे सेक्टर-3 में बनी कालोनी के मकानों में फेंकने के लिए कहा था। युवक ने एक दर्जन से ज्यादा घरों में पर्चियां फेंकने की बात स्वीकारी है। इस मामले में युवक का कहना है कि कुछ लोगों ने उसे इस हरकत को करने को कहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *