The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Other News

अचानक बदला मौसम हुई भीषण बारिश ,8 की मौत कई लापता

Spread the love


Thepopatlalब्राजील में अचानक बदले मौसम ने कहर बरपाया है। रियो डी जिनेरियो राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी। कई लापता हो गए हैं। वहीं कई और लोगों के मौत की संभावना जताई जा रही है। दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार राज्य में गुरुवार की रात से बारिश शुरू हुई, जो शनिवार तक जारी था। भीषण बारिश के कारण क्षेत्र और आस पास के इलाकों में बाढ़ आ गयी। दमकल कर्मचारियों ने आंग्रा डोस रेइस शहर में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, इसके अलावा पास के पराटे और मेसक्यूटा में तीन और लोगों की मौत हुई। वहीं करीब कुछ लोग अब भी लापता हैं। गौरतलब है कि करीब दो माह पहले रियो डी जिनेरियो के उत्तर में पहाड़ी इलाके पेट्रोपोलिस में भूस्खलन की घटनाओं में दो सौ से ज्यादा लोग मारे गए थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *